BREAKING NEWS
2026-10-17

चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब स्थिर, टीमें हाई अलर्ट पर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद चित्रकूट में अब हालात तेजी से सामान्य होने लगे हैं। गुरुवार को मंदाकिनी का जलस्तर 138.52 मीटर पर स्थिर रहा, जो खतरे के निशान के करीब है।

आपदा प्रबंधन टीमें हाई अलर्ट पर

सभी आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू टीमें अभी भी हाई अलर्ट पर हैं।

Advertisement

बहाली कार्य युद्धस्तर पर

बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही चित्रकूट में बहाली का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। नगर परिषद चित्रकूट द्वारा आरोग्यधाम, वनदेवी, हनुमानधारा, नयागांव सहित सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य जांच और शुद्ध पेयजल

बाढ़ प्रभावित 93 हैंडपंपों में जर्मेक्स दवा डाली जा चुकी है, वहीं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक 487 परिवारों के 2753 महिला-पुरुषों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य शिविर और घर-घर सर्वे

लोसरिहा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर घर-घर सर्वे भी किया जा रहा है।

विद्युत आपूर्ति की स्थिति

चित्रकूट में प्रभावित 19 डीटीआर (वितरण ट्रांसफार्मर) में से 7 चालू किए जा चुके हैं, जबकि 12 डीटीआर में पानी और जलभराव के कारण काम प्रभावित है।

कृषि फसलों का सर्वेक्षण

सतना समेत चित्रकूट व मझगवां विकासखंड में कृषि विभाग की टीमें सर्वे में जुटी हैं। शुरुआती तौर पर दलहन तिलहन फसलों पर बाढ़ व अत्यधिक वर्षा का प्रभावी असर ज्यादा दिखाई पड़ रहा है, जबकि धान की फसलों को नुकसान कम है। वास्तविक आकलन पूरा सर्वे होने पर ही सामने आएगा।