चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। गुरुवार को नदी का जलस्तर 138.52 मीटर पर स्थिर रहा, जो खतरे के निशान के करीब है। आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू टीमें अभी भी हाई अलर्ट पर हैं। बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही बहाली का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है, जिसमें ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शामिल है। अब तक 487 परिवारों के 2753 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई हैं। कृषि विभाग दलहन और तिलहन फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।