बुलंद सोच, इंदौर।

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेल खंड पर स्थित फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक दो और तीन पर निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक प्रस्तावित है। इस कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।
डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार, लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली लक्ष्मीबाई नगर-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस भी 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक प्रभावित होगी।
एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक अमृतसर से चलने वाली अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा से चलने वाली श्री माता वैष्णोदेवी कटड़ा-डॉ. अंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रभावित रहेगी। ऊना हिमाचल से चलने वाली ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस भी एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्रभावित होगी।
रेलवे के अनुसार, इंदौर से चलने वाली उक्त ट्रेनों के यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। इसके अतिरिक्त कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
भोपाल-इटारसी होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनें 15 अक्टूबर तक नहीं रुकेंगी।

