BREAKING NEWS
2026-08-10

गांधी मेडिकल कॉलेज में सीनियर, जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए 10 अगस्त को स्क्रूटनी, साक्षात्कार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर और जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए स्क्रूटनी और साक्षात्कार 10 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। अधिष्ठाता कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को गांधी मेडिकल कॉलेज के एडमिन ब्लॉक के तृतीय तल पर तय समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Advertisement

मूल दस्तावेजों का परीक्षण और रिपोर्टिंग नियम

मूल दस्तावेजों का परीक्षण सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच होगा। 11 बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग करने और सभी मूल दस्तावेजों के साथ आने का निर्देश दिया गया है। स्क्रूटनी के बाद ही योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के समय देर से आने वालों की पात्रता पर विचार नहीं होगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय अधिष्ठाता का मान्य होगा।