बुलंद सोच,।
नींबू, चीड़ या अन्य खुशबू वाले घरेलू सफाई उत्पादों और एयर फ्रेशनर्स के इस्तेमाल से घर के अंदर हानिकारक नैनोपार्टिकल्स पैदा हो रहे हैं। ये नैनोपार्टिकल्स स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं।
दरअसल, ये सुगंधित उत्पाद हवा में मौजूद ओजोन के संपर्क में आने से रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं। इस प्रतिक्रिया के कारण अरबों सूक्ष्म कण बनते हैं।
ये सूक्ष्म कण सीधे फेफड़ों के गहरे हिस्से में पहुंच जाते हैं और गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं।
कणों की उत्पत्ति: लिमोनेन और पाइनीन
नींबू या चीड़ व अन्य खुशबू वाले उत्पादों में लिमोनेन और पाइनीन जैसे रासायनिक यौगिक होते हैं। इन यौगिकों को मोनोएम्पीयर कहा जाता है।
जब ये मोनोएम्पीयर हवा में मौजूद ओजोन गैस के संपर्क में आते हैं, तो एक तीव्र रासायनिक प्रतिक्रिया होती है। इस प्रतिक्रिया से हवा में अरबों अल्ट्राफाइन पार्टिकल्स बन जाते हैं।
ये अल्ट्राफाइन पार्टिकल्स पीएम-10 और पीएम2.5 से भी छोटे होते हैं, जिन्हें सामान्य आंखों से देखा नहीं जा सकता।

