BREAKING NEWS
2026-10-17

ग्वालियर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ इंटरनेट मीडिया पर फोटो अपलोड करने वाले बदमाश को पकड़ा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर पुलिस ने एक बदमाश को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस बदमाश ने इंटरनेट मीडिया पर कट्टे के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी।

Advertisement

पुलिस ने ‘ऑपरेशन ईगल’ नामक अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है जो अवैध हथियार के साथ इंटरनेट मीडिया पर फोटो अपलोड करते हैं। पुलिस ने बालाजीपुरम, गुढ़ा-गुड़ी का नाका निवासी चांद गोस्वामी पुत्र राजेश गोस्वामी को पकड़ा है।