बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर शहर के स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की टीमें शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर पहुंचीं।
इस दौरान पुलिस ने प्रतिष्ठानों के अंदर चेकिंग की और उनके रजिस्टर भी खंगाले। संचालकों को यह हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देशों पर की गई। पुलिस टीम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी स्वीटी राजावत और निरीक्षक सुरभि शर्मा ने किया, जिन्होंने विभिन्न मसाज पार्लरों पर चेकिंग की।
जांच और निर्देश
चेकिंग अभियान के दौरान मोनार्क द फैमिली सलून और द बीच सैलून एंड स्पा की जांच की गई। हालांकि, इन प्रतिष्ठानों में कोई आपत्तिजनक सामग्री या स्थिति नहीं पाई गई।
वहीं, ‘द हीलिंग स्पा’ नामक प्रतिष्ठान बंद मिला।
पुलिस अधिकारियों ने परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरे, आगंतुक रजिस्टर और स्टाफ के बायोडाटा का रिकॉर्ड भी जांचा।
संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें और प्रतिष्ठान में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने दें।

