BREAKING NEWS
2026-10-17

इंदौर में नगर निगम चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

नगर निगम के चालक धर्मेंद्र धारु ने मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र पिछले करीब दस वर्षों से नगर निगम में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। आत्महत्या के प्रयास से पहले उसने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में धर्मेंद्र ने भंवर धावरे पर मानसिक रूप से परेशान करने, निगम की गाड़ी नहीं सौंपने और बार-बार दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में दुर्गेश शुक्ला, योगेश राठौर और बंटी का नाम भी लिया गया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में लेनदेन और उधारी के रुपयों को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और स्वजन के बयान के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।