BREAKING NEWS

जबलपुर मूर्तिकार हत्याकांड: मुख्य आरोपित की बहन समेत दो गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में मूर्तिकार मनोज सोनकर उर्फ बाबा (50) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपित शुभम मराठा की बहन खाई मोहल्ला निवासी स्वाती राव उर्फ शीनू और बाबा टोला निवासी सुमित चौधरी शामिल हैं।

Advertisement

जांच में सामने आया है कि स्वाती ने अपने पति सुब्बा राव, भाई शुभम और भरत यादव उर्फ चिंटू के साथ मिलकर बाबा की हत्या की योजना बनाई थी। हत्या की यह रूपरेखा स्वाती के घर में तैयार की गई थी।

सुमित चौधरी ने मनोज की रैकी कर उसकी गतिविधियों की जानकारी आरोपितों तक पहुंचाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों को भागने में भी सुमित ने मदद की थी।

गत चार सितंबर की रात मनोज मूर्ति बना रहा था, तभी शुभम और भरत वहां पहुंचे। उन्होंने मनोज को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या की यह योजना रंजिश के चलते बदला लेने के लिए बनाई गई थी। वर्ष 2021 में बाबा के बेटों अनिकेत और छोटू ने शुभम-स्वाती के भाई बिट्टू मराठा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

इस हत्याकांड के मामले में शुभम और भरत भी आरोपित हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।