BREAKING NEWS

जबलपुर में सुपरवाइजर पर तलाकशुदा सहकर्मी से दुष्कर्म का आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, जबलपुर।

एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक युवक पर अपनी तलाकशुदा सहकर्मी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित 28 वर्षीय महिला का वर्ष 2023 में अपने पति से तलाक हो चुका है।

Advertisement

महिला उसी निजी अस्पताल में काम करती थी, जहाँ बिहार के वैशाली निवासी अविनाश राय सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। दोनों के बीच दोस्ती हुई, जिसके बाद अविनाश ने महिला से शादी करने की बात कही।

महिला का आरोप है कि अविनाश ने दोस्ती करने और शादी का वादा करने के बाद उसे शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

बाद में जुलाई, 2025 में अविनाश का तबादला अहमदाबाद हो गया, लेकिन वह महिला के संपर्क में बना रहा। इस दौरान वह कई बार जबलपुर आया और महिला को सिविक सेंटर स्थित होटल सिद्धार्थ तथा रसल चौक स्थित होटल मारुति ले गया। यहाँ उसने शादी का भरोसा दिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

कुछ समय से अविनाश ने महिला से बातचीत कम कर दी और उसका व्यवहार बदलने लगा। जून में महिला को जानकारी मिली कि अविनाश ने किसी और जगह सगाई कर ली है और वह जल्द ही शादी करने वाला है।

यह जानकारी मिलने के बाद महिला बिहार पहुँची और अविनाश से शादी की बात की, लेकिन अविनाश ने इनकार कर दिया और उसे वहाँ से भगा दिया।

शुक्रवार रात महिला ने ओमती थाने पहुँचकर अविनाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।