बुलंद सोच, कांगपोकपी।
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक नगा गांव पर हमला कर कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
हमले का विवरण
अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने तुमनौपोकपी थांगल गांव के पास स्थित टोकपा लियांगमई नगा गांव को निशाना बनाया। उन्होंने पहले गांव में कई राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद कई घरों में आग लगा दी।
Advertisement
क्षति का आकलन और सुरक्षा
अधिकारियों ने बताया कि आगजनी में कितने घर जले हैं, इसकी अभी सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, जलाए गए अधिकांश घर कच्चे थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

