BREAKING NEWS
2026-08-02

इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का राजकीय सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हुए इंदौर के मेजर हमजा आरिफ का पार्थिव शरीर रविवार सुबह इंदौर आएगा। भारतीय सेना द्वारा उन्हें रविवार सुबह 9 बजे इमली बाजार कब्रिस्तान में राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

गुरुवार देर रात मेजर हमजा ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे, तभी सेना की टाटा सफारी सड़क पर अचानक आए ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी चार-पांच बार पलटते हुए लगभग 100 मीटर तक घिसट गई।

Advertisement

इस हादसे में मेजर हमजा की मौत हो गई। वहीं, लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

पार्षद प्रशांत बड़वे ने जानकारी दी कि मेजर हमजा के परिजन शुक्रवार को पार्थिव शरीर लेकर सड़क मार्ग से जैसलमेर से इंदौर के लिए रवाना हो गए थे।

शनिवार देर शाम पार्थिव शरीर सबसे पहले महू सैन्य छावनी ले जाया जाएगा। वहां सेना की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

समाजजनों ने बताया कि रविवार सुबह 9:00 बजे सैफी नगर स्थित सैफी मस्जिद में जनाजा की नमाज अदा होगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से सैफी नगर से माणिकबाग पुल, कलेक्टर चौराहा और राजबाड़ा होते हुए सदर बाजार रोड स्थित इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचाया जाएगा।