BREAKING NEWS
2026-10-17

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7,400 से अधिक मेधावी छात्रों को देंगे स्कूटर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटर योजना के तहत स्कूटर वितरित करेंगे।

Advertisement

शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह नौ बजे से आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना की तारीख में बदलाव किया गया है, अब 19 सितंबर को 7,500 से अधिक छात्रों के खातों में राशि आएगी।

योजना के तहत कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है। इसमें सभी संकायों के विद्यार्थी शामिल हैं।

मोटराइज्ड स्कूटर के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

इस योजना के तहत अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।