BREAKING NEWS
2026-08-10

नागपुर नाबालिग यौन उत्पीड़न: आरोपी के घर से यौन उपकरण बरामद, कामोत्तेजक दवाओं के ओवरडोज से आईसीयू में भर्ती

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, नागपुर।

नागपुर में 16 वर्षीय एक नाबालिग से यौन क्रूरता और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन दिन पहले 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को नागपुर पुलिस ने आरोपी के ठाणे स्थित घर में सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के बेडरूम से सर्जिकल ब्लेड और कई यौन उपकरण बरामद किए हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि बेडरूम से मिले ये सामान मामले की जांच में अहम कड़ी हैं।

Advertisement

इससे पहले पुलिस नागपुर के उस किराए के फ्लैट से भी कामोत्तेजक गोलियां, स्प्रे, चाकू, हथकड़ी, रस्सी, चमड़े की बेल्ट, हवा वाला बिस्तर और अन्य सामान जब्त कर चुकी है, जहां पीड़िता को बंधक बनाकर रखा गया था।

इस सनसनीखेज वारदात का एक और अहम पहलू यह है कि आरोपी और पीड़िता दोनों इस समय नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

एक ओर 12वीं की छात्रा (पीड़िता) चाकू के गहरे घावों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद स्त्री रोग वार्ड में इलाज करा रही है, वहीं दूसरी ओर आरोपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसके वार्ड के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है।

पुलिस के मुताबिक, ठाणे निवासी आरोपी ने हिरासत के दौरान विशेष सुविधाओं की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसने देर रात लॉक-अप के भीतर अपना सिर और चेहरा दीवार तथा फर्श पर कई बार पटका, जिससे वह घायल हो गया।

इसके बाद उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया। मेडिकल जांच में उसकी आंख की हड्डी में फ्रैक्चर और दिल के आसपास हवा जमा होने की स्थिति सामने आई।

पुलिस के अनुसार, लड़की की किडनैपिंग के बाद आरोपी ने कामोत्तेजक दवाओं का ओवरडोज लिया था।

जिस अस्पताल में आरोपी भर्ती है, वहां के डॉक्टरों के अनुसार, कामोत्तेजक दवाओं का अत्यधिक सेवन और उस वजह से यौन गतिविधियों के दौरान अत्यधिक शारीरिक दबाव तमाम तरह की जटिलताएं पैदा कर देता है। डॉक्टरों ने उसे कम से कम 24 घंटे निगरानी में रखने का फैसला किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के ठाणे स्थित घर और घटनास्थल से बरामद सामान की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।