बुलंद सोच।
राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर रविवार दोपहर एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। यह दुर्घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा गांव के समीप हुई।
हादसे में वाहन के केबिन में फंसा हेल्पर मृत पाया गया।
दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 33 G 7642 गुड़ लेकर मुरैना से शिवपुरी की ओर जा रहा था।
वाहन रविवार दोपहर कलोथरा गांव के समीप पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरने के बाद पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि मिनी ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार हेल्पर केबिन के अंदर फंस गया।

