BREAKING NEWS
2026-10-17

पश्चिम मध्य रेलवे में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल और कोटा के DCM बदले, किशोर कुमार पटेल को भोपाल की कमान

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) प्रशासन ने मंडल स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत भोपाल और कोटा मंडल में पदस्थ दो मंडल वाणिज्यिक प्रबंधकों (डीसीएम) का परस्पर स्थानांतरण किया गया है।

Advertisement

डीसीएम की जिम्मेदारियां बदलीं

भोपाल मंडल में डीसीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज कुमार दुबे को स्थानांतरित कर कोटा मंडल भेजा गया है। अब वे कोटा में डीसीएम का पद संभालेंगे। वहीं, कोटा मंडल में डीसीएम के रूप में कार्यरत रहे किशोर कुमार पटेल का तबादला भोपाल मंडल में किया गया है। वे जल्द ही भोपाल पहुंचकर अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, दोनों रेल अधिकारियों की जिम्मेदारियां आपस में बदली गई हैं।

बदलाव का महत्व

आगामी त्योहारी सीजन और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधाओं को देखते हुए इस प्रशासनिक बदलाव को काफी अहम माना जा रहा है।

ट्रेनों में बदलाव

भोपाल मंडल की ट्रेनों में बदलाव के तहत, अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस 25 सितंबर तक ललितपुर में 5 मिनट रुकेगी।