बुलंद सोच, भोपाल।
गांधीवादी संपादक और विचारक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती के अवसर पर भोपाल स्थित गांधी भवन न्यास द्वारा शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का विषय ‘माथुर के महात्मा’ रखा गया है। यह आयोजन शाम पांच बजे गांधी भवन, भोपाल के प्रेरणा स्थल पर होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयदत्त श्रीधर करेंगे। वहीं, प्रकाश दुबे मुख्य अतिथि और प्रकाश हिंदुस्तानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजेश बादल विषय प्रवर्तन करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रकांत नायडू, एनके सिंह, उमेश त्रिवेदी, डॉ. सुधीर सक्सेना और ओमप्रकाश मेहता मौजूद रहेंगे। आयोजन के दौरान राजेंद्र माथुर के व्यक्तित्व और विचारों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। गांधी भवन न्यास ने शहर के साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

