BREAKING NEWS
2026-08-12

राजगढ़ के टोड़ी गांव में गोवंश के बछड़े से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी बाबू अहिरवार पकड़ाया

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, राजगढ़।

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे गोवंश के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया। टोड़ी गांव निवासी बाबू पिता छोटेलाल अहिरवार पर आरोप है कि उसने पड़ोसी के पालतू गोवंश के बछड़े को अपने आंगन में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।

Advertisement

इसी दौरान पड़ोसी की नजर आरोपी पर पड़ गई। पड़ोसी ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में डायल 100 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया।

सूचना पर पहुंची सुठालिया पुलिस ने आरोपी बाबू अहिरवार को हिरासत में लेकर थाने लाया। फरियादी पप्पू अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में शामिल बछड़े का चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक सैंपल भी कराए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान पशुओं के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।