BREAKING NEWS

Latest News

राजगढ़ के टोड़ी गांव में गोवंश के बछड़े से अप्राकृतिक कृत्य, आरोपी बाबू अहिरवार पकड़ाया

राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के टोड़ी गांव में शुक्रवार सुबह गोवंश के बछड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य का एक मामला सामने आया। टोड़ी गांव निवासी बाबू अहिरवार पर पड़ोसी के पालतू बछड़े के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप है। पड़ोसियों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के हवाले कर दिया। फरियादी पप्पू अहिरवार की शिकायत पर सुठालिया पुलिस ने बाबू अहिरवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बछड़े का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है। इस घटना को लेकर गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शपथपत्रों में विरोधाभासी दावों पर हाईकोर्ट सख्त, घोड़ों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड तलब

हाई कोर्ट ने हैदराबाद से जबलपुर लाए गए रेस के घोड़ों की कथित मौत और देखरेख में लापरवाही के मामले में विरोधाभासी दावों पर गंभीर रुख अपनाया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने निर्देश दिए कि घोड़ों की खरीद-बिक्री का पूरा दस्तावेजी रिकॉर्ड प्रस्तुत किया जाए। याचिकाकर्ता सिमरन इस्सर ने 57 घोड़ों को बिना सूचना लाए जाने और उचित देखभाल के अभाव में कई घोड़ों की मौत का आरोप लगाया है। पूर्व में केयरटेकर ने 19 घोड़ों की मौत और 22 की बिक्री की जानकारी दी थी, जबकि बाद में सभी घोड़े बेचने का दावा किया गया।