बुलंद सोच।
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दसवें दिन पदक तालिका के शीर्ष पांच देशों में महत्वपूर्ण बदलाव देखे गए। ऑस्ट्रेलिया 55 स्वर्ण सहित कुल 128 पदकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
इंग्लैंड और कनाडा दोनों ने 17-17 स्वर्ण पदक जीते हैं। इंग्लैंड ने 34 रजत पदकों और कुल 80 पदकों के साथ कनाडा को तीसरे स्थान पर धकेल दिया, जिसके पास 15 रजत पदक और कुल 53 पदक हैं। मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण पदक जीते हैं, हालांकि उनके पास केवल 8 रजत पदक हैं। भारत 13 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया 10 स्वर्ण सहित कुल 23 पदक जीतकर छठे स्थान पर है।
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम ने शनिवार को उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया। वह इस प्रतियोगिता की 5000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। गुलवीर सिंह एक ही संस्करण में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले भी पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, पैरा एथलेटिक्स में शॉटपुट खिलाड़ी सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया।
सीजेपी को विदेशी फंडिंग की जांच
जांच एजेंसियां जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से संबंधित विदेशी फंडिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। एजेंसियां यह पता लगा रही हैं कि फंड किन माध्यमों से जुटाए गए थे। इस जांच के दायरे में पांच से अधिक कंपनियां हैं। इनमें कुछ डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए काम करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम प्रणाली पर सवाल
उच्च अदालतों में न्यायाधीशों की नियुक्ति करने वाली सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम प्रणाली पर शीर्ष अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने ही सवाल उठाए हैं। जस्टिस भुइयां ने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिशों में न्यायाधीश के चयन का कारण नहीं बताना अच्छा काम करने वाले न्यायाधीशों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है।
