BREAKING NEWS

Latest News

टीवी एक्टर सेहबान अजीम जंतर मंतर पर लाठीचार्ज में घायल

टीवी अभिनेता सेहबान अजीम 20 जुलाई को जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्होंने अपनी दो महिला मित्रों को बचाते हुए लाठियां खाईं, जिससे उनके हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। सेहबान ने पुलिस कार्रवाई को सुनियोजित बताया। इसी प्रदर्शन में वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी को आंसू गैस के गोले से अस्थमा का दौरा पड़ा। दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के साथ हुए बर्ताव को गलत बताया, जबकि कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने प्रदर्शन को अनुचित करार दिया। कई अन्य कलाकारों ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है।