BREAKING NEWS
2026-10-17

शहडोल के के-स्क्वायर मॉल में लिफ्ट में फंसा परिवार, बच्चे द्वारा कई बटन दबाने से तकनीकी कारणों से रुकी लिफ्ट

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, शहडोल।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ार रोड स्थित के-स्क्वायर मॉल में फिल्म देखने आए एक परिवार को लिफ्ट में फंसने का सामना करना पड़ा। उमरिया जिले के पाली निवासी सुनील कुमार मिश्रा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ के-स्क्वायर थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे थे। लिफ्ट ऊपर जाते समय अचानक रुक गई, जिसके कारण पति-पत्नी और उनका बच्चा करीब 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

Advertisement

परिवार बाहर निकलने के बाद काफी घबराया हुआ था। परिवार ने मॉल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। लिफ्ट में कर्मचारियों के संपर्क नंबर लिखे थे, लेकिन लाइट बंद होने से नंबर दिखाई नहीं दिए, इसलिए परिवार ने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल किया।

मॉल संचालक बलमीत सिंह खनूजा ने बताया कि उन्हें शुरुआत में घटना की जानकारी नहीं थी। बाद में मैनेजर पंकज पांडे से जानकारी ली गई। संचालक ने कहा कि बच्चे ने लिफ्ट के अंदर कई बटन दबा दिए थे, जिससे तकनीकी कारणों से लिफ्ट रुक गई।

नगर पालिका के बिल्डिंग अधिकारी शरद द्विवेदी ने बताया कि के-स्क्वायर में लगी लिफ्ट का इंजीनियर ऑडिट करता है और इसकी जानकारी नगर पालिका को देनी होती है। फिलहाल ऑडिट संबंधी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। मामले का संज्ञान लेकर जानकारी ली जाएगी।