BREAKING NEWS
2026-08-10

शाहरुख बेग ने धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म किया, लाखों रुपये ऐंठने का आरोप

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, देवास।

देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने जयश्री नगर निवासी आरोपित शाहरुख बेग को हिरासत में लिया है।

आरोपित शाहरुख बेग ने पीड़िता को अपना नाम महेंद्र चंद्रावत बताया था। पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की निवासी है और पुणे की एक आईटी कंपनी में कार्यरत है।

Advertisement

आरोपित से पीड़िता की मुलाकात पुणे में हुई थी। शाहरुख ने पहले युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसे देवास बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान पीड़िता को आरोपित का असली नाम और पहचान पता चली। इस पर आरोपित ने कहा कि वह हिंदू-मुस्लिम में कोई भेद नहीं मानता। बाद में उसने युवती के नाम पर लोन और बैंक कार्ड के माध्यम से लगभग सात से आठ लाख रुपये ऐंठ लिए।

बीती 17 मई को पीड़िता अपने भाई के साथ रुपये वापस मांगने देवास पहुंची। आरोप है कि तब आरोपित ने बंदूक और तलवार दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया।

थाना प्रभारी (टीआई) अमित सोलंकी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।