BREAKING NEWS
2026-08-10

बड़वानी में महिला और दो बच्चों की कुएं में डूबने से मौत

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, बड़वानी।

बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम दुगानी रामजी फलिया में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

Advertisement

वरला थाना प्रभारी नारायण रावल द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला और बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला।

मृतक महिला की पहचान ग्राम दुगानी निवासी माया (24 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों बच्चों में से एक की उम्र डेढ़ वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विवेचना पूरी होने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस की जांच जारी है।