बुलंद सोच, सिंगरौली।

सिंगरौली जिले के मोरवा निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक शियाज केएम ने बताया कि निधि के कमरे से दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। इस संबंध में फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
मामले से जुड़े सोनू सिंह के आधार कार्ड में उसका पता केयर ऑफ मोहिंदर जीत मथारू, फ्लैट नंबर 303, गुरु कृपा अपार्टमेंट, पंजाबी मोहल्ला, कतरास रोड, मटकुरिया, जिला धनबाद, झारखंड दर्ज है। सोनू पंजाब में कहां रहता है, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
निधि की मां हेमलता तिवारी के अनुसार, सोनू सिंह की निधि से जान-पहचान एक होटल में हुई थी।
सोनू निधि पर शक करता था और दिन में कई घंटे वीडियो-ऑडियो कॉल करता था। किसी के घर आने पर भी वह शक करता था, जिससे निधि काफी तनाव में रहने लगी थी।
निधि बैढ़न क्षेत्र के पचखौरा में एक तीन मंजिला आलीशान घर बनवा रही थी। इस आलीशान मकान का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका था और फिनिशिंग का काम चल रहा था।
मूलतः वाराणसी निवासी निधि तिवारी के फेसबुक पर 9.28 लाख और इंस्टाग्राम पर 7.12 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। उन्होंने 2024 में ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था।
पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल, चैटिंग और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

