बुलंद सोच, आगर-मालवा।

आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। इसमें भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को सीधे मुकाबले में करीब 960 मतों से पराजित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी को 5663 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 4703 वोट प्राप्त हुए। नोटा (NOTA) को कुल 149 वोट मिले। इस प्रकार प्रदीप सोनी ने कुल 960 वोटों से जीत हासिल की।
कुल 13843 मतों में से 10515 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था।
इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी। मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

