बुलंद सोच।
अमेरिकी सीनेट में रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले द्विदलीय विधेयक को आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई है। यह कानून रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ लगाने का रास्ता खोलता है। इससे भारत और चीन जैसे बड़े आयातक देशों पर भी असर पड़ सकता है।
राष्ट्रीय नीति एवं राजनीति
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि पेपर लीक से निपटने के लिए सरकार जो विधेयक लेकर आई है, वह ‘पर्याप्त नहीं’ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मकसद सिर्फ पेपर लीक के लिए सख्त सजा देना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाना होना चाहिए जिससे पेपर लीक की घटनाएं होने ही न पाएं। संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर प्रियंका गांधी ने शिक्षामंत्री पर तीखे सवाल दागे, जिस पर भाजपा ने भड़ककर जवाब दिया।
राजधानी दिल्ली से
दिल्ली में रक्षा बंधन पर लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। कांवड़ शिविरों की सहायता राशि में भी इजाफा किया गया है। योजना के तहत राजधानी की 17 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कांवड़ यात्रा के लिए आज सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कल से नमो भारत ट्रेन के 52 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
देशभर में मौसम का हाल
कश्मीर में बादल फटा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 290 सड़कें बंद हैं। आज भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, मानसून अपने चरम पर है। जुलाई के अंत तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड और कुछ अन्य प्रदेशों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।
राज्य समाचार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक सरकारी स्कूल के बच्चों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बच्चों का आक्रोश देखकर शिक्षा विभाग को अंततः झुकना पड़ा और उसने पेयजल व दूसरी मांगें पूरी कर दीं। अलीगढ़ में मंगलवार को सावन शुरू होने से दो दिन पहले हुई दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें तालाब बन गईं, और नाले-नालियां उफनने से कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बारिश ने जर्जर भवनों पर खतरा बढ़ा दिया है, और दो स्थानों पर मकान-छज्जे गिर गए। केजीबीवी बिजौली की वार्डन ने सक्षम अधिकारियों को बिना सूचना दिए छात्राओं को पिकअप वाहन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। यह निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन था। इस मामले में वार्डन और शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि बीईओ बिजौली को चेतावनी दी गई है।
खेल
रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 68 रनों से हराया।

