BREAKING NEWS
2026-07-29

पूर्व मुख्य सचिव की बहू अंजली सिंह ने वीडियो जारी कर दी सफाई, 30 साल पहले हिंदू धर्म अपनाने का किया दावा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह (उज्मा राजा) ने भोपाल के आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के संबंध में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया है।

Advertisement

अंजली सिंह ने अपने जारी किए गए वीडियो में कहा है कि उनके खिलाफ भ्रामक बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी तरह से एक निजी और कॉलोनी से जुड़ा एक छोटा-सा मामला था।

उनके अनुसार, कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

अंजली सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने 30 साल पहले स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना लिया था। उन्होंने बताया कि तब से वह पूरी निष्ठा और गर्व के साथ इस धर्म का पालन कर रही हैं और इस समाज का एक अटूट हिस्सा हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में आरोप है कि जब सोसाइटी अध्यक्ष मोहक शर्मा ने अंजली सिंह को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने उनसे अभद्रता की और नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर टिप्पणियां कीं।

इस पूरे मामले की शिकायत चूनाभट्टी थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।