BREAKING NEWS
2026-07-31

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच।

विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में यह तिथि 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई थी।

यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए है जो आर्थिक परेशानियों के कारण अपने शैक्षणिक सपनों को पूरा करने में बाधा महसूस करते हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति ऐसे विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने में सहायता प्रदान करती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म फाउंडेशन की वेबसाइट, अमर उजाला की वेबसाइट या दिए गए लिंक के माध्यम से केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है।

Advertisement

आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों का आकार एक एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए।

विशेष छात्रवृत्तियां

इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

इन आवेदकों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति होगी। सहायक को आवेदक से एक कक्षा नीचे का छात्र होना चाहिए। सहायक को अपने स्कूल का पहचान पत्र (आई कार्ड) साथ लाना अनिवार्य होगा।

आवेदन संबंधी नियम

विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय यह ध्यान रखना होगा कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही आवेदन भरा जा सकता है। एक मोबाइल नंबर से एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।