बुलंद सोच, बालाघाट।

बालाघाट जिले में गुरुवार-शुक्रवार दोपहर 12 बजे से लगातार बारिश जारी है। इस रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
बैहर विधानसभा के समरिया से गढ़ी मार्ग पर बिलाईखार के निकट समरिया नाला शुक्रवार की शाम से उफान पर है, जिससे चार पंचायतों का आवागमन बाधित हो गया है।
समरिया नाले के उफान के कारण जैतपुरी, मोहरई, समरिया, धीरी और बिलाईखार से गढ़ी व बैहर स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों का आना-जाना बंद हो गया है।
गढ़ी पंचायत में बारिश के कारण तीन कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं।
बता दें कि 2023 में लगातार बारिश के कारण समरिया नाले का पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसका मरम्मत कार्य 2025 में किया गया था। हालिया तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ में नाले का पुलिया फिर से एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाएगा।
गुरुवार से गढ़ी क्षेत्र में निरंतर बारिश हो रही है, जिसके चलते हालौन नदी और अन्य नालों का जल स्तर भी बढ़ गया है।
भीमगढ़ जलाशय से पानी छोड़ा गया
संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ जलाशय) का जलस्तर 26 सितंबर को 519.38 मीटर तक पहुंच गया है।
जलाशय के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के अतिरिक्त जल को वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। 26 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे भीमगढ़ बांध के दो जलद्वार, क्रमांक छह एवं छह, प्रत्येक को 0.30 मीटर तक खोला गया है।
दोनों गेट कुल 0.60 मीटर तक खोले जाकर बांध से लगभग 3382 घनफीट प्रति सेकंड (96 क्यूमेक्स) की दर से पानी वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है।
बांध से पानी छोड़े जाने के कारण वैनगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। नदी व जलाशय के निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा नदी के जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की गई है।
फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का निधन
मध्य प्रदेश के बालाघाट में जन्में फिल्म अभिनेता मुश्ताक खान का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने ‘वेलकम’ फिल्म के बल्लू के किरदार से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी।

