BREAKING NEWS
2026-10-17

भारत-चीन कोर कमांडरों ने एलएसी मुद्दों पर की बैठक

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, अरुणाचल प्रदेश।

भारत और चीन की सेनाओं के कोर कमांडरों ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के वाचा-दमाई सीमा बैठक स्थल पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक बैठक की।

यह कोर कमांडर स्तरीय वार्ता ऐसे समय में हुई है जब राज्य के ऊपरी सुबनसिरी जिले के ताकसिंग क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच तनाव की खबरें सामने आई थीं।

Advertisement

इस वार्ता से पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता संपन्न हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार आनंद कुमार इसे एक महत्वपूर्ण घटना मानते हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत अब केवल सीमा पर तनाव को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं दिखती, बल्कि दोनों पक्षों ने सीमा निर्धारण में ‘शीघ्र और ठोस प्रगति’ की बात भी की है।