बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति रविवार रात लगभग डेढ़ बजे जारी की गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने जिला कार्यकारिणी सदस्यों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की आधिकारिक सूची जारी की।
जिला कार्यकारिणी सदस्य
कुल 90 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

स्थायी आमंत्रित सदस्य
संगठन ने 23 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। इस श्रेणी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, रघुनंदन शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, विश्वास ंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, ध्रुवनारायण सिंह, महापौर मालती राय, राहुल कोठारी और सुमित पचौरी जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य
वहीं, 21 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसमें कृष्णमोहन सोनी, हीरेन्द्र बहादुर सिंह (हीरू), अनिल अग्रवाल लिली, नेहा बग्गा, भक्ति शर्मा, सतीश विश्वकर्मा और संदीप बाथम प्रमुख हैं।

अध्यक्ष का वक्तव्य
जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शेष बचे कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा भी शीघ्र ही की जाएगी।

