बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में एक वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की 20 वर्षीय मां की शिकायत के बाद बच्ची के एक 28 वर्षीय रिश्तेदार के खिलाफ अश्लील हरकत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बच्ची अपनी मां और पिता के संयुक्त परिवार में रहती है। गुरुवार को बच्ची अपने कमरे में सो रही थी और उसकी मां रसोई में काम कर रही थी। उसी दौरान बच्ची का करीबी रिश्तेदार उसके कमरे में घुस गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत की, जिसे उसकी मां ने देख लिया।
घटना के बाद आरोपी से मां का विवाद हुआ। बाद में बच्ची की मां ने थाने जाकर पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत की। इस शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

