BREAKING NEWS
2026-10-17

भोपाल: नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, कॉलेज लाइब्रेरियन पर केस दर्ज

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कॉलेज के लाइब्रेरियन विकास अग्निहोत्री पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

कजलीखेड़ा सब इंस्पेक्टर मोना जादौन के अनुसार, पीड़िता और आरोपी विकास अग्निहोत्री की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। आरोप है कि विकास ने शादी का भरोसा दिलाकर 2022 में पहली बार छात्रा से ज्यादती की। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे चार दिन तक अपने कमरे में रखकर शोषण किया। जब पीड़िता कमरा छोड़कर चली गई, तो आरोपी ने दोबारा शादी का वादा कर फिर से संबंध बनाए। हाल ही में आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया और बातचीत बंद कर दी।

आरोपी के इस धोखे से परेशान होकर पीड़िता ने कजलीखेड़ा थाने में शुक्रवार सुबह पुलिस में केस दर्ज कराया।