बुलंद सोच, भोपाल।

भोपाल के कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पॉट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक टीले पर फंस गए।
तेज बारिश के चलते पहाड़ों का पानी तेजी से नीचे उतरा, जिससे पिकनिक स्पॉट के चारों तरफ पानी का बहाव बेहद तेज हो गया था।
फंसे हुए युवकों ने मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी, जिन्होंने तुरंत डायल 112 पर घटना की जानकारी दर्ज कराई।
शाम करीब 7 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया।
पानी की गति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों को आगे बढ़ने से रोका गया और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीले तक पहुंचने के तीन संभावित रास्तों पर एक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद सातों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एएसीपी चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

