बुलंद सोच, भोपाल।

अक्टूबर माह में भोपाल मंडल से गुजरने वाले रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रीमॉडलिंग कार्यों के चलते भोपाल रेल मंडल से होकर चलने वाली 22 ट्रेनों को पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, 23 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) रहेंगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अनु बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, का में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और कोटा जंक्शन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के चलते दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त किए गए हैं।
प्रमुख निरस्त ट्रेनें (15-16 अक्टूबर तक)
निरस्त इंटरसिटी व राज्यरानी ट्रेनों में 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी (15 अक्टूबर तक), 22161/22162 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (9 से 16 अक्टूबर) और 22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस (15 अक्टूबर) शामिल हैं।
श्रीधाम व मेमू ट्रेनों में 12191/12192 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस (14-15 अक्टूबर तक), 64617/64618 बीना-ललितपुर मेमू, 61619/61620 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, 61611/61612 और 61625/61626 बीना-रूठियाई मेमू निरस्त रहेंगी।
निरस्त एक्सप्रेस व स्पेशल गाड़ियां 11085/11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल और 04149/04150 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल हैं।
आंशिक निरस्तीकरण
ट्रेन संख्या 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर तक दमोह स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट व ओरिजिनेट होगी। दमोह से भोपाल के बीच इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
का में तीसरी लाइन के काम के कारण पुष्पक एक्सप्रेस (12533), कुशीनगर एक्सप्रेस (22537), पंजाब मेल (12137), सीएसएमटी-निजामुद्दीन राजधानी (22221), एलटीटी-गोरखपुर और एलटीटी-लखनऊ जैसी प्रमुख ट्रेनें कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड या जलगांव-बसई रोड होकर डायवर्ट की गई हैं।
कोटा यार्ड में चल रहे काम के असर से 18 अक्टूबर तक बीना-कोटा पैसेंजर सोगरिया स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं, भोपाल-जोधपुर और जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस कोटा जंक्शन के बजाय गुरला-सोगरिया बायपास मार्ग से गुजरेंगी।
हमसफर एक्सप्रेस के निरस्तीकरण में संशोधन
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी संख्या 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का अक्टूबर माह का निरस्तीकरण रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन अक्टूबर में अपने निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेगी।
अब इस हमसफर एक्सप्रेस का 9 व 10 दिसंबर 2026 का फेरा निरस्त रहेगा।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले ‘रेल मदद 139’, एनटीईएस ऐप या नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली के माध्यम से अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और मार्ग अवश्य जांच लें।

