BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें अक्टूबर में रद्द, 23 के मार्ग बदले

अक्टूबर माह में भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुल 22 ट्रेनें पूरी तरह निरस्त कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, 23 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। यह बदलाव पश्चिम मध्य रेलवे के अनु बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, का में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और कोटा जंक्शन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन का रनिंग स्टेटस अवश्य जांच लें।

एशिया के सबसे बड़े रेल ग्रेड सेपरेटर में पहली बार हादसा, मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी

मध्य प्रदेश के कटनी में एशिया के सबसे बड़े रेल ग्रेड सेपरेटर में पहली बार एक हादसा हुआ। सोमवार को सिंगरौली से बीना जा रही कोयले से लदी एक मालगाड़ी की कपलिंग खुलने से वह दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि बोगियां पलटी नहीं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक ने अधिकारियों को सूचित किया और ढाई घंटे की मेहनत के बाद कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया गया। एआरएम रोहित सिंह ने बताया कि रेल यातायात बाधित नहीं हुआ। यह ग्रेड सेपरेटर 1800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है और इसे “उड़ता जंक्शन” भी कहते हैं।