BREAKING NEWS
2026-10-17

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब अमित शाह के दौरे से पहले भोपाल में संगठनात्मक बैठक करेंगे

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश आगमन से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी भोपाल पहुंचेंगे।
दायित्व मिलने के बाद पहली बार प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय भोपाल में संगठनात्मक बैठक करेंगे।
इन तीनों पदाधिकारियों का दायित्व मिलने के बाद यह मध्य प्रदेश में पहला आगमन होगा। वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे और आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे।
अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल का दौरा करेंगे।
वे शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। अमित शाह पार्टी संगठन की बैठक भी कर सकते हैं।
शाह के आगमन से पहले, ये नवनियुक्त पदाधिकारी मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठकें कर कामकाज की समीक्षा करेंगे।

Advertisement