BREAKING NEWS

आरक्षक की पत्नी की आत्महत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, छिंदवाड़ा।

छिंदवाड़ा में आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी की पत्नी प्रीति रघुवंशी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनके पति और सास को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई सुसाइड नोट और मृतका के मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर की है। इस मामले में पति, सास और दो ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने फरार चल रहे पति चंद्रकिशोर रघुवंशी और सास को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Advertisement