BREAKING NEWS
2026-08-14

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बाढ़ पीड़ितों को एयर एंबुलेंस देने के निर्देश दिए

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों और स्थानीय जन से वर्चुअली संवाद किया।

Advertisement

एयर एंबुलेंस और सतर्कता के निर्देश

डॉक्टर यादव ने जरूरत पड़ने पर पीड़ितों को एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को इस स्थिति में सतर्कता, दक्षता, संवेदनशीलता और संयम के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति में हर संभव सावधानी बरतने पर जोर दिया और पुलिया पर पानी होने पर वाहन न गुजरने देने के लिए भी निर्देशित किया।

बचाव अभियान और वर्चुअल अवलोकन

अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू अभियान से 527 लोगों की जान बचाई जा सकी है। भोपाल के पिकनिक स्पॉट पर अचानक आए पानी के उफान में फंसे 7 युवकों को SDRF ने सुरक्षित निकाला। मुख्यमंत्री ने सिचुएशन रूम से राजगढ़, सीहोर, आगर मालवा, विदिशा और खंडवा में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का वर्चुअल अवलोकन किया।