BREAKING NEWS
2026-10-17

देवास में प्रेम प्रसंग विवाद में दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत, एक गंभीर घायल

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, देवास।

देवास जिले के दूरस्थ अंचल उदयनगर थाना क्षेत्र के अंजनपुरा पोलाखाल में प्रेम प्रसंग के चलते तीन आरोपियों ने मिलकर दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक दोस्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उदयनगर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। परिजन ने उसे खुड़ैल क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Advertisement

विवाद का कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह विवाद लोडिंग वाहन से आने-जाने के दौरान एक युवती से दोनों दोस्तों के संपर्क के चलते उपजा था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

वारदात का विवरण

उदयनगर पुलिस के अनुसार, यह वारदात शनिवार देर रात अंजनपुरा में सरकारी स्कूल के समीप हुई। चाकू से गंभीर घाव लगने के कारण 18 वर्षीय अजय पुत्र सुरेश चौहान निवासी सड़क मोहल्ला, ग्राम पीपलपाटी की मृत्यु हो गई। वारदात में उसका दोस्त कान्हा पुत्र प्रभु निवासी ग्राम पीपरी गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी हिरासत में

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उदयनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि हमला करने वालों में राजू, बिरजू और रोहित तीनों निवासी ग्राम पोलाखाल के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।