बुलंद सोच, भोपाल।
मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई।
घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के बदनावर में डेलची रोड स्थित नदी के पास गणेश विसर्जन के दौरान हुई इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि वे दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

