BREAKING NEWS
2026-08-10

ग्वालियर में शनिवार को चार घंटे बिजली कटौती

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर के नगर संभाग उत्तर और नगर संभाग केंद्रीय क्षेत्र में आज (शनिवार) सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती विद्युत रखरखाव कार्य के चलते की जाएगी। इस दौरान कई आवासीय कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली नहीं रहेगी।

Advertisement

प्रभावित क्षेत्र

नगर संभाग उत्तर के अमरकंटक, लोहामंडी, श्रुति इन्क्लेव और सेवानगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे अमरकंटक एन्क्लेव, तेज सिंह कॉम्प्लेक्स, ख्वाजा खानून की दरगाह, गायत्री नगर, कांति नगर, सेवानगर पार्क, मां विहार कॉलोनी, कोटा वाला मोहल्ला, हजरत जी की कोठी, रेती फाटक, कुरैशी मोहल्ला, लवकुश विहार, न्यू तुलसी विहार, श्रुति इन्क्लेव, द्वारिकापुरी, विकास नगर, डॉ. रस्तोगी के आसपास का क्षेत्र, सेवानगर, फूलबाग चौराहा, खेड़ापति रोड, रवि नगर, खेड़ापति कॉलोनी, तुलसी विहार कॉलोनी और मरीमाता क्षेत्र के साथ फोर्ट फीडर क्षेत्र के उपभोक्ता भी प्रभावित रहेंगे।

वहीं, नगर संभाग केंद्रीय के औद्योगिक क्षेत्र में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। चिरवाई सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई प्रभावित रहने से संबंधित औद्योगिक और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली नहीं रहेगी।