BREAKING NEWS
2026-10-17

ग्वालियर पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के 6 म्यूल अकाउंट एजेंटों को किया गिरफ्तार

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

गिरवाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पकड़े गए पांच लोग देशभर के लोगों से ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी के जरिए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे थे। अब इसी नेटवर्क से जुड़े म्यूल खातों के एजेंटों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार सभी छह आरोपी गिरोह के मुख्य सरगना उदय चौहान के लिए ‘म्युल खातों’ (किराए के बैंक अकाउंट) का इंतजाम करते थे। ये आरोपित आम लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड और पासबुक किराये पर ले लेते थे। रकम को छिपाने और हेराफेरी (मनी लॉन्ड्रिंग) करने के लिए इन्हीं खातों का इस्तेमाल किया जाता था। गिरवाई में पकड़े गए ऑनलाइन सट्टे के अड्डे की जांच के दौरान पुलिस को इन संदिग्ध खातों से जुड़ी कड़ियां मिलीं। इसके बाद घेराबंदी कर इन छहों एजेंटों को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने कबूल किया कि वे कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में साइबर अपराधियों को बैंक खाते मुहैया करा रहे थे। पुलिस इन म्यूल खातों के जरिए हुए वित्तीय लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है।

Advertisement

ग्वालियर-डबरा हाईवे पर सड़क हादसा

ग्वालियर-डबरा हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक नशे में धुत ड्राइवर ने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ाई। कार घूमकर 200 मीटर तक घिसटती चली गई।

ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति

ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल हैं। सरकारी अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांचें बंद हैं।