BREAKING NEWS
2026-08-10

ग्वालियर में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ का शुभारंभ, घाटीगांव में पहला जिला स्तरीय शिविर

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

प्रदेश सरकार का ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ शुक्रवार से शुरू होगा। यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर यह अभियान संपूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करना और उनकी समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना है।

Advertisement

अभियान की कार्यप्रणाली

अभियान के तहत नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक शुक्रवार जनप्रतिनिधि और अधिकारी मैदानी भ्रमण करेंगे। वे आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। अभियान के दौरान सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। इनके त्वरित निराकरण के लिए एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।

पहला जिला स्तरीय शिविर

‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत ग्वालियर जिले का पहला जिला स्तरीय शिविर शुक्रवार 7 अगस्त को घाटीगांव में आयोजित होगा। यह जन-विश्वास शिविर प्रातः 10 बजे से घाटीगांव स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय प्रांगण में शुरू होगा। जिले में ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविरों के साथ-साथ प्रत्येक विकासखंड में क्लस्टर स्तरीय शिविर भी लगाए जाएंगे।