BREAKING NEWS
2026-08-10

भोपाल मेट्रो: रविवार-छुट्टियों में हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, संचालन समय एक घंटा बढ़ा

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, भोपाल।

राजधानी में मेट्रो ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में मेट्रो सेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है।
नई व्यवस्था के तहत, अब छुट्टियों के दिन यात्रियों को मेट्रो के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इन दिनों हर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन उपलब्ध रहेगी। साथ ही, मेट्रो के संचालन समय में भी एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है।
छुट्टियों के दिन सुभाष नगर स्टेशन से एम्स के लिए अंतिम मेट्रो ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी। वहीं, एम्स से सुभाष नगर के लिए अंतिम ट्रेन रात 8 बजे चलेगी।
अन्य सामान्य कार्यदिवसों में पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। इन दिनों पीक आवर्स यानी सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक हर 15 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी।

Advertisement

यात्रियों के लिए छूट और आधुनिक सिग्नलिंग

हाल ही में अत्याधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू होने से दोनों ट्रैक पर नियमित और सुरक्षित परिचालन शुरू हो चुका है।
यात्रियों को आकर्षित करने के लिए मेट्रो प्रशासन विशेष छूट भी प्रदान कर रहा है।
इन छूटों में रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत की छूट, ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट और ऐप ई-वॉलेट रीचार्ज पर 8 से 15 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोनस राशि शामिल है।

जबलपुर उच्च न्यायालय का मुआवजा मामले पर रुख

भोपाल मेट्रो के मुआवजे के मामले में जबलपुर उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है, जबकि पीड़ितों का आरोप है कि उनकी जमीन तो ले ली गई है, लेकिन मुआवजा नहीं मिला है।