BREAKING NEWS
2026-10-17

मुंहबोले भाई को घर में रखने से नाराज पिता-चाचा ने 21 वर्षीय बेटी की हत्या की

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, ग्वालियर।

ग्वालियर में 21 वर्षीय अन्नू उर्फ नंदिनी की उसके पिता और चाचा ने मिलकर हत्या कर दी।

Advertisement

नंदिनी लगभग 10 दिन पहले कर्नाटक से अपने गांव लौटी थी। वह अपने साथ एक युवक मनमोहन पांडेय को भी लाई थी, जिसे उसने अपने परिवार और गांव वालों को अपना मुंहबोला भाई बताया था।

अज्ञात युवक के बेटी के साथ घर में रहने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इससे नंदिनी के पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष यादव नाराज हो गए, क्योंकि वे इसे परिवार की बदनामी मान रहे थे।

सोमवार को इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने पहले मनमोहन को पीटा। उसे बचाने आई नंदिनी का सिर दीवार पर पटका, डंडे से पीटा और फिर साफी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पिता भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चाचा संतोष यादव फिलहाल फरार है और पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।