BREAKING NEWS

Latest News

मुंहबोले भाई को घर में रखने से नाराज पिता-चाचा ने 21 वर्षीय बेटी की हत्या की

ग्वालियर में 21 वर्षीय अन्नू उर्फ नंदिनी की उसके पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष यादव ने गला घोंटकर हत्या कर दी। नंदिनी 10 दिन पहले कर्नाटक से एक युवक मनमोहन पांडेय को अपने मुंहबोले भाई के रूप में गांव लाई थी। इस बात को लेकर गांव में चर्चाएं शुरू हो गईं, जिससे पिता और चाचा परिवार की बदनामी महसूस करने लगे। सोमवार को विवाद बढ़ने पर उन्होंने पहले मनमोहन को पीटा, फिर नंदिनी का सिर दीवार पर पटका, डंडे से पीटा और साफी से गला घोंट दिया। पुलिस ने पिता भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चाचा संतोष यादव फरार है।