बुलंद सोच, भोपाल।

प्रदेश के 16 महाविद्यालयों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को द्वितीय श्रेणी के रजिस्ट्रार (पंजीयक) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इन कर्मचारियों को वर्षों के इंतजार के बाद यह पदोन्नति मिली है।
पदोन्नति के बाद इन कर्मचारियों को आगामी आदेश तक विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों एवं संस्थानों में रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत, एम.एल. मंगरोलिया को शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में ही पदस्थ किया गया है। दिलीप तिवारी को उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल, तरूलता शर्मा को सरोजनी नायडू शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, भोपाल और राकेश शर्मा को शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल में जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में, के.एल. उपाध्याय को शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर और आनंद कुमार चौधरी को शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन भेजा गया है।
संतोष कुमार सक्सेना को चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर और ज्योति केने को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है।
अन्य पदस्थापनाओं में, डॉ. के.वी. बुनकर को गुना, किशोरीलाल चढ़ार को टीकमगढ़, नारायण प्रसाद संजोदिया को राजगढ़, तारा बिलवाल को झाबुआ, पी.एस. उईके को छिंदवाड़ा, शारदा प्रसाद सोनी को रीवा, राकेश कुमार दुबे को जबलपुर और छोटेलाल प्रजापति को दमोह में पदस्थ किया गया है।
शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पदस्थापना सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका एवं अन्य उच्च न्यायालय, जबलपुर में लंबित याचिका में पारित होने वाले आदेशों के अधीन की गई है।

