BREAKING NEWS
2026-10-17

इंदौर में भिखारियों को भिक्षा देने या सामान खरीदने पर प्रतिबंध, सूचना देने पर मिलेंगे 1 हजार रुपये

bulandsochnews Senior News Reporter

बुलंद सोच, इंदौर।

इंदौर शहर में भिखारियों को राशि या अन्य सामान देने अथवा ट्रैफिक सिग्नल व चौराहों पर उनसे कोई भी सामान खरीदने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब है कि पूर्व में भी इंदौर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की कवायद में इस तरह का प्रतिबंध लगाया गया था, तथा भिक्षावृत्ति की सूचना देने वालों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था भी लागू की गई थी। अब कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के बाद यह व्यवस्था पुनः लागू रहेगी।
जो व्यक्ति भिखारियों को भिक्षा स्वरूप कोई चीज प्रदान करता है या देता है, अथवा इनसे कोई सामान खरीदता है, तो उसके विरुद्ध इस आदेश के उल्लंघन के लिए कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
यदि शहर में कहीं भी कोई व्यक्ति भिक्षावृत्ति करता पाया जाता है, तो उसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा के मोबाइल नंबर 9691494951 पर दी जा सकती है। यदि सत्यापन के दौरान सूचना सही पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति को एक हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाएगी।

Advertisement

विद्युत दुर्घटना में मृतक के परिवार को चार लाख की सहायता

इंदौर के सांवेर के ग्राम फरसपुर में विद्युत दुर्घटना में मृत हारवेस्टर चालक गुरजंत सिंह के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक गुरुवार को मृतक की पत्नी परमजीत कौर को सौंपा गया।
गौरतलब है कि ग्राम फरसपुर के रहने वाले नीलेश पटेल के यहां हारवेस्टर चालक के रूप में कार्यरत गुरजंत सिंह विगत दिनों खेत में हारवेस्टर मशीन से सोयाबीन की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण वे विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विद्युत केबल को बदल दिया गया था। साथ ही, विभागीय नियमों के तहत मृतक के वैध उत्तराधिकारी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रकरण में चार लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री विनय सिंह ने गुरुवार को सहायता राशि का चेक मृतक के परिजन को दिया।

'लखपति' भिखारी मांगीलाल पर प्रशासन का शिकंजा

इंदौर के ‘लखपति’ भिखारी मांगीलाल पर प्रशासन का शिकंजा कसा गया है; उन्हें सेवाधाम आश्रम भेजा गया है, तथा उनकी आय और ब्याज के धंधे की जांच की जाएगी।